फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बने रामदेव

हरियाणा के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बने रामदेव

स्वामी रामदेव आधिकारिक रूप से हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। रविवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचे आयुष विभाग, हरियाणा के महानिदेशक गुलशन आहूजा ने सरकार का आधिकारिक पत्र बाबा रामदेव को सौंपा। चार...

हरियाणा के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बने रामदेव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 Mar 2015 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वामी रामदेव आधिकारिक रूप से हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। रविवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचे आयुष विभाग, हरियाणा के महानिदेशक गुलशन आहूजा ने सरकार का आधिकारिक पत्र बाबा रामदेव को सौंपा। चार मार्च को योग-आयुर्वेद नीति को लेकर होने वाली हरियाणा सरकार की बैठक में शामिल होने के लिए आचार्य बालकृष्ण को आमंत्रित किया है।

बीते दिनों हरियाणा के आयुष मंत्री अनिल विज ने हरिद्वार में प्रेसवार्ता कर बाबा रामदेव को अपने राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की थी। रविवार को बाबा रामदेव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपते हुए महानिदेशक ने हरियाणा को योग एवं आयुर्वेद में विश्व का सिरमौर बनाने का व्यक्तिगत अनुरोध भी किया गया है। आचार्य बालकृष्ण से विशेष मुलाकात करते हुए उन्हें चार मार्च को होने वाली बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें