राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट

स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
वाजपेयी के जन्मदिवस पर PM, राष्ट्रपति ने दी बधाई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-12-12 02:21 PM
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 88वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित अनेक लोगों ने आज उनके निवास पर जाकर उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
मनमोहन सिंह वाजपेयी के निवास, 6ए कष्णा मेनन मार्ग पर गए और भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ तकरीबन 15 मिनट बिताए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वाजपेयी को इस अवसर पर गुलदस्ता भेजा।
वाजपेयी को बधाई देने उनके निवास पर सुबह पंहुचने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी और लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा शामिल हैं।
प्रधानमंत्री के रूप में छह साल के दौरान वाजपेयी ने मई 1998 में पोखरण परमाणु विस्फोट परीक्षण करने का निर्भीक कदम उठाया। उन्हें गठबंधन सरकार चलाने का भी गुरू माना जाता है, जिन्होंने 24 राजनीतिक दलों के साथ मिल कर राजग सरकार चलाई।
उन्हें बधाई देने पंहुचने वालों में राजनाथ सिंह, शाहनवाज हुसैन, कलराज मिश्र, राजीव प्रताप रूडी, विजय गोयल और अनंत कुमार शामिल हैं। अपने प्रिय नेता के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के कुछ नेताओं ने गरीबों को कंबल भी बांटे।
वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। एक कवि और पत्रकार के रूप में उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की और बाद में देश के राजनेता के रूप में उभरे।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल