ब्रेकिंग
कई बड़े कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे।बस्तर में नक्सली हमला, एक कांग्रेसी नेता की मौत।
वाजपेयी को भारत रत्न दिया जाए: यशवंत सिन्हा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-01-13 08:59 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मांग की कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी ग्राम सड़क योजना किया जाए।
झारखंड से सांसद सिन्हा ने सिंह को लिखे पत्र में कहा कि पथक राज्य बनाने के लिए झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की जनता हमेशा वाजपेयी की ऋणी रहेगी।
पत्र में उन्होंने लिखा कि झारखंड से निर्वाचित सांसद के रूप में, मैं यह आग्रह करना अपना कर्तव्य समझता हूं कि आप आने वाले गणतंत्र दिवस पर वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित करें और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उनका नाम जोड़ दें।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि आप उदारता और बड़प्पन का परिचय देते हुए इस महान व्यक्ति को उनका वाजिब सम्मान प्रदान करेंगे। सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी ने देश के विकास और सार्वजनिक जीवन में अनूठा योगदान किया है।
वाजपेयी को यह सम्मान देने की मांग करते हुए उन्होंने प्रोफेसर अरविंद पनगड़िया के एक अखबार में छपे लेख का हवाला दिया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को ये दोनों सम्मान देने की सलाह दी गई है।
भाजपा नेता ने कहा कि पनगड़िया किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़े हैं और उन्होंने वस्तुपरक ढंग से उस बात को अपने लेख में लिखा है जिसकी वह और लाखों लोग ख्वाहिश करते हैं।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
bhart ratn bajpeyi ji ko dena chahiye
By shashi (3rd-January-2013 12:17:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
