चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
2012 में केजरीवाल ने बटोरी सबसे अधिक सुर्खियां: याहू
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-12-12 05:30 PM
सर्च इंजन याहू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन जगत में 2012 में खबरों में सबसे अधिक रहने वाली शख्सियतों में अरविंद केजरीवाल शीर्ष पर रहे, जबकि वयस्क फिल्मों की स्टार अभिनेत्री सन्नी लियोन सबसे अधिक ढूंढी गई सेलेब्रिटी रही।
याहू के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल इस साल सुर्खियों में सबसे अधिक छाए रहे और उन्होंने अन्ना हजारे को भी पीछे छोड़ दिया। केजरीवाल के बाद सबसे अधिक सुर्खियां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंटोरी, जबकि तीसरे पायदान पर मलाला युसफजई (पाकिस्तान की एक शिक्षा कार्यकर्ता) रहीं। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राबर्ट वाड्रा क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर रहे।
याहू ने कहा कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि लोगों ने ऑनलाइन जगत में घोटालों एवं विवादों से जुड़ी खबरों में रुचि ली, जबकि बॉलीवुड की गपशप भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने में पीछे नहीं रही।
हालांकि खबर बनाने वाली शख्सियतों में ऐश्वर्य राय के प्रसव के बाद वजन बढ़ने की खबर सबसे अधिक छाई रही और इस खबर ने लियोन को भी पीछे छोड़ दिया। बालीवुड की अन्य शख्सियतों में पूनम पांडेय, सैफीना (सैफ अली खान और करीना कपूर) व शेर्लिन चोपड़ा।
सबसे अच्छी पोशाक पहने वाली शख्सियतों में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और सोनम कपूर सबसे उपर रहीं, जबकि सबसे खराब पोशाक पहनने वाली सेलिब्रिटी में एकता कपूर अव्वल रहीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
