फोटो गैलरी

Hindi Newsअरुण सिंह होंगे अमेरिका में भारतीय राजदूत

अरुण सिंह होंगे अमेरिका में भारतीय राजदूत

भारतीय विदेश सेवा के 1977 बैच के अधिकारी अरुण सिंह अमेरिका में भारत के अगले राजदूत होंगे। इस संदर्भ में अमेरिकी सरकार को सूचना भेजी गई है। सिंह फिलहाल फ्रांस में भारत के राजदूत पद पर तैनात है। वह...

अरुण सिंह होंगे अमेरिका में भारतीय राजदूत
एजेंसीSun, 01 Mar 2015 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय विदेश सेवा के 1977 बैच के अधिकारी अरुण सिंह अमेरिका में भारत के अगले राजदूत होंगे। इस संदर्भ में अमेरिकी सरकार को सूचना भेजी गई है। सिंह फिलहाल फ्रांस में भारत के राजदूत पद पर तैनात है। वह वाशिंगटन में एस जयशंकर का स्थान लेंगे। जयशंकर को इसी साल 28 जनवरी को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक सरकार बहरीन में भारतीय राजदूत मोहन कुमार को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही अमेरिका को सिंह को नामित करते हुए सूचनापत्र भेज चुकी है। अब इस पर ओबामा प्रशासन के जवाब का इंतजार है। सिंह विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान प्रभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव रहे हैं। वह जापान और इजरायल में भी तैनात रहे हैं। वह वाशिंगटन में करीब पांच साल तक मिशन के उपप्रमुख भी चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पेरिस दौरे के बाद सिंह अमेरिकी राजदूत की जिम्मेदारी संभालेंगे। मोदी अप्रैल महीने में कनाडा जा सकते हैं और इस दौरान जाते वक्त वह जर्मनी और लौटते समय पेरिस में रुक सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें