फोटो गैलरी

Hindi Newsसेना के जवान ने की महिला से छेड़खानी

सेना के जवान ने की महिला से छेड़खानी

सेना के एक जवान ने शनिवार की रात  रांची राजधानी में महिलाओं के साथ छेड़खानी की।  जवान भुपेंद्र सिंह का जब विरोध हुआ तो  तो वह यात्राियों से भिड़ गया। ट्रेन जब डाल्टनगंज पहुंची तो...

सेना के जवान ने की महिला से छेड़खानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Jun 2014 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सेना के एक जवान ने शनिवार की रात  रांची राजधानी में महिलाओं के साथ छेड़खानी की।  जवान भुपेंद्र सिंह का जब विरोध हुआ तो  तो वह यात्राियों से भिड़ गया। ट्रेन जब डाल्टनगंज पहुंची तो यात्राियों से जंजीर खींचकर ट्रेन रोकी और आरोपी जवान को रेल पुलिस को  सुपुर्द कर दिया।


भुपेंद्र सिंह बरकाकाना स्टेशन से ट्रेन के बी-5 बोगी में सवार हुआ था। उसे दिल्ली जाना था। भुपेंद्र के अगल-बगल वाले बर्थ पर महिलाएं बैठी थीं। वह महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा। बगल के बर्थ पर बैठे पुरुष यात्राियों ने जब जवान का विरोध किया तो वह भड़क गया और सबसे लड़ने-झगड़ने लगा। यात्राियों ने इसकी सूचना ट्रेन के टीटीइ को दी। इसी बीच ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंच गई। यात्राियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को वहां रोक दिया। फौरन रेल पुलिस को सूचना दी गई। रेल पुलिस जैसे ही वहां पहुंची, यात्राी भड़क गए और भुपेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। ट्रेन करीब 10 मिनट तक डाल्टनगंज में खड़ी रही। रेल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यात्राियों का आरोप है कि वी नशे में था।

भुपेंद्र महिला यात्राियों से अभद्र व्यवहार कर रहा था। सुरक्षा जवानों ने पकड़कर उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
एएन झा, सीनियर कमांडेंट, आरपीएफ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें