खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
सेना जनरल वीके सिंह को उपलब्ध कराएगी सहायक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-12-12 06:55 PM
सुरक्षा घेरे से वंचित किए गए पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को शिष्टाचार के रूप में सेना कुछ सहायक उपलब्ध कराएगी, जो रोजाना के कामकाज में उनकी मदद करेंगे।
सेना के सूत्रों ने यहां कहा कि जनरल वीके सिंह को सहायक के रूप में कुछ कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे, जो रोजाना के कामकाज में उनकी सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि यह शिष्टाचार पूर्व सेना प्रमुखों और रेजीमेंटों के पूर्व कर्नलों को मिलता है।
सूत्रों ने कहा कि लेकिन सिंह के साथ सुरक्षाकर्मी नहीं होंगे। सिंह को 30 नवम्बर तक जैड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन सरकार ने हाल में एक समीक्षा बैठक में उन्हें मिली सुरक्षा की अवधि विस्तारित नहीं करने का फैसला किया।
उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें बुलेट प्रूफ कार सहित सात वाहन और करीब 35 प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने वाली सेना ने अब उनका सुरक्षा घेरा वापस ले लिया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
