गुरुवार, 23 मई, 2013 | 19:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
3000 करोड़ रुपये के तोप सौदे को मंजूरी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-05-12 09:47 PM
Last Updated:11-05-12 10:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों को खरीदने के सेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सेना का 3000 करोड़ रुपये का यह प्रस्ताव काफी समय से लम्बित था।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पिछले 27 वर्षो में यह पहली बार है जब सेना तोपों को खरीदारी करने जा रही है। वर्ष 1980 के अंत में बोफोर्स तोप सौदे में दलाली का मामला सामने आने के बाद से सेना को नए तोप नहीं मिले थे।

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने एम777 बीएई सिस्टम तोपों के सौदे को मंजूरी दी। इन तोपों की खरीदारी 'फॉरेश मिलिट्री सेल्स' (एफएमएस) के जरिए अमेरिका से की जाएगी।

ज्ञात हो कि सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने सैन्य साजो-सामान में कमी का हवाला देते हुए गत मार्च में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। इसके बाद इस सौदे को मंजूरी दी गई है।

वजन में हल्की 155 मिलीमीटर 39-कैलिबर तोप को हवाई जहाज से आसानी ले जाया जा सकता है। इन तोपों को चीन सीमा से लगे जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र एवं पूर्वोत्तर के पर्वतीय इलाकों में तैनात किया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°