ब्रेकिंग
नंद कुमार के अगवा बेटे के लौटने की खबर
विदेशी कंपनियों के प्रवेश पर अन्ना ने जताया एतराज
जगतसिंहपुर, ओडिशा, एजेंसी
First Published:30-11-12 10:17 PM
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने स्टील कंपनी पॉस्को सहित विदेशी कंपनियों के प्रवेश का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे निवेशक अपने लाभ के लिए उद्योग लगाने के नाम परे देश की प्राकृतिक संसाधन का दुरुपयोग करते हैं।
हजारे ने यहां पर एक किसान रैली में कहा कि देश में पॉस्को सहित सभी विदेशी कंपनियों के प्रवेश पर ब्रेक लगाया जाना चाहिए, क्योंकि वे यहां अपने लाभ के लिए संसाधन का दोहन करते हैं और किसानों की भूमि लूटते हैं।
हजारे ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार प्रभावित लोगों से राय मशविरे के बिना ही ऐसे उद्योगों की स्थापना का निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि किसानों की इच्छा के विपरीत कृषि और गैर कृषि योग्य भूमि जबरदस्ती छीनकर कंपनियों को दी गयी। भूमि गंवाने वाले और उजड़ने वाले किसान जब विरोध में आवाज उठाते हैं तो उनके आंदोलन को लाठी और गोलियों से दबाया जाता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
