इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
आंधप्रदेश में दो गुटों में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:17-12-12 02:04 PM
आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले में दो गुटों के बीच हो रही झड़प के दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और छह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।
घटना कुरनूल के जिलेला गांव में रविवार रात घटी जब एक धार्मिक स्थल से सटे भूखंड को लेकर दो गुटों में विवाद बढ़ गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
यहां एक समुदाय के लोगों ने विवादित जमीन पर जानवर बांध दिए गए थे और दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी.
इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में विवाद छिड़ गया। जब भीड़ ने गनी मियां नाम के व्यक्ति पर हमला किया तो उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और छह घायल हो गए।
दो लोगों की मौत घटना स्थल पर और एक कुरनूल अस्पताल में हो गई। घायलों को कुरनूल और नाडयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गांव और पास के इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों और दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक धार्मिक स्थल में भी आग लगा दी गई। भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया।
पुलिस ने स्थिति काबू में करते हुए गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
