शनिवार, 25 मई, 2013 | 05:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पटाखा कारखाने में विस्फोट से तीन की मौत
राजामुंदरी, आंध्र प्रदेश, एजेंसी
First Published:30-12-12 10:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से दो महिलाओं और एक बच्चों की मौत हो गयी तथा चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट कोम्मारपालेम गांव में श्री भवानी पटाखा कारखाने में अपराहन दो तीन बजे के बीच हुआ। इसमें झुलसी एक महिला की हालत गंभीर बताई जाती है । वह 90 प्रतिशत झुलस गई है।

रामचंद्रपुरम के पुलिस उपाधीक्षक एस श्रीनिवास ने कहा कि विस्फोट के बाद आग लग जाने से दो महिलाओं और दो साल के एक बच्चों की मौत हो गयी। चार घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

श्रीनिवास ने कहा कि हम अभी विस्फोट के सही कारणों का पता लगा रहे हैं । हमें संदेह है कि विस्फोट तब हुआ जब कुछ कर्मियों ने बनाए गए पटाखों का परीक्षण करने की कोशिश की । घटनास्थल से परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिलने के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी ।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°