खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
अकबर ओवैसी के घर पुलिस ने नोटिस चिपकाया
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:04-01-13 06:26 PM
आंध्र प्रदेश पुलिस ने नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोपी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के घर के बाहर नोटिस चिपकाया है, जो फिलहाल कथित तौर पर इलाज के लिए लंदन में हैं।
ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक दिन बाद अदिलाबाद तथा निजामाबाद जिलों की पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा। बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर किसी के नहीं रहने के कारण पुलिस ने नोटिस उनके घर के मुख्य द्वार की दीवार पर चिपका दिया।
ओवैसी को आठ जनवरी को निर्मल टाउन और नौ जनवरी को निजामाबाद में पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस उनसे पिछले महीने निर्मल और निजामाबाद में जनसभा के दौरान दिए गए भाषण के बारे में पूछताछ करेगी।
ओवैसी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ धारा 121 (देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने या इसकी कोशिश करने), धारा 153-ए (धर्म, जाति, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने) तथा धारा 295-ए (धार्मिक भावना भड़काने या किसी धर्म अथवा धार्मिक विश्वास का अपमान करने के उद्देश्य से जानबूझकर की गई कार्रवाई) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद में भी एक मामला दर्ज किया जाना है।
इस बीच आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी. दिनेश रेड्डी ने कहा कि यदि यह पाया जाता है कि ओवैसी पुलिस के समक्ष पेश होने से बचने के लिए लंदन जाकर जानबूझकर देरी कर रहे हैं तो इसमें इंटरपोल की मदद मांगी जा सकती है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
