केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
आंध्र प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:06-02-12 03:31 PM
आंध्र प्रदेश में मंगलवार को एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। तीन सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हा राजभवन में आयोजित एक समारोह में शाम 6.28 बजे नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर पिछले साल दो मंत्रियों के इस्तीफे और बीते माह पी. शंकर राव को सरकार से बाहर किए जाने के बाद रिक्त हुए स्थानों पर उत्तम कुमार रेड्डी, प्रसाद कुमार और कोंदरु मुराली को मंत्रिमंडल में लिए जाने की सम्भावना है।
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पिछले दिनों नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा अन्य केंद्रीय नेताओं से मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी की बातचीत के बाद इस बारे में निर्णय लिया।
इससे पहले 19 जनवरी को भी राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था, जिसमें कांग्रेस में विलय कर चुकी प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के टिकट पर जीत कर आने वाले दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

