फोटो गैलरी

Hindi Newsअमित शाह की टीम में एक दर्जन होंगे नये लोग

अमित शाह की टीम में एक दर्जन होंगे नये लोग

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टीम में एक दर्जन नए चेहरों को लाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले से ही रिक्त कुछ पदों के साथ हाल में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में आधा दर्जन पदाधिकारियों के मंत्री बनने के बाद...

अमित शाह की टीम में एक दर्जन होंगे नये लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Nov 2014 09:20 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टीम में एक दर्जन नए चेहरों को लाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले से ही रिक्त कुछ पदों के साथ हाल में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में आधा दर्जन पदाधिकारियों के मंत्री बनने के बाद जल्द ही नए लोगों की नियुक्ति हो सकती है। पार्टी संविधान में मोटे तौर पर एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन होता है, लेकिन इस बार कुछ लोग दोनों जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं।

भाजपा के 40 सदस्यीय केंद्रीय पदाधिकारियों में पांच उपाध्यक्ष, पांच महासचिव, एक सचिव व एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। इनमें संविधान के आठ महिलाओं को शामिल किया जाना है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पियूष गोयल अभी भी कोषाध्यक्ष का काम देख रहे हैं। उनकी जगह गुजरात से किसी नेता को लाए जाने की संभावना है। जिस परिवार से एक सदस्य किसी भी सरकार में मंत्री है, उसे संगठन में अहम पद न दिए जाने से कई नेता पदाधिकारी नहीं बन पा रहे है।

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, मौजूदा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सुधा मलैया, को महासचिव बनाया जा सकता है। प्रवक्ताओं को छोड़कर कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नत भी किया जा सकता है। प्रदेश के कुछ नेताओं को भी राष्ट्रीय संगठन से जोड़ने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें