पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
25 जून से पहले नहीं कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:23-06-12 03:38 PM
अमरनाथ यात्रा के लिए उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर ट्रांजिट शिविरों में पहुंचने वाले श्रद्धालु 25 जून से पहले अपनी यात्रा शुरू नहीं कर पाएंगे।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जो लोग पहले से ही शिविर में पहुंच चुके हैं। उनके लिए कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया जा सकता । यात्रा 25 जून को ही शुरू होगी और श्रद्धालुओं को अपनी सुरक्षा के लिए इस कार्यक्रम का पालन करना चाहिए।
गुफा के रास्ते को साफ करने में खराब मौसम श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शेषनाग, पिस्सू टॉप, पंचतरनी बर्फ की मोटी चादर जम गई है।
पुलिस ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के मनीगाम और दक्षिण कश्मीर के मीर बाजार ट्रांजिट शिविरों से श्रद्धालुओं को ले जा रही कई गाड़ियों को रोक दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने श्रद्धालुओं को सोमवार तक गुफा की ओर प्रस्थान न करने का आदेश जारी कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एन एन वोहरा ने शनिवार सुबह उत्तरी कश्मीर के बालटाल आधार शिविर में आकर तैयारियों का जायजा लिया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
