रविवार, 19 मई, 2013 | 09:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
अजित पवार फिर होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-12-12 09:15 PM
Last Updated:07-12-12 10:20 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को सिंचाई घोटाले में पाक साफ साबित होने के बाद गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल में दोबारा उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल करने का फैसला किया गया। पवार को सिंचाई घोटाले में नाम आने के बाद सितम्बर में पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

राकांपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ''अजित पवार के लिए पद रिक्त रखा गया था। उनका इस पद पर आना केवल समय की बात थी।''

राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि पवार को शुक्रवार सुबह 9.3० बजे राज्यपाल के. शंकरनारायनन पद की शपथ दिलाएंगे।

पवार सिंचाई घोटाले में पाक साफ साबित होने के बाद दोबारा इस पद को धारण करेंगे। पवार को पाक साफ साबित होने से शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने की आशंका बढ़ गई है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने सिंचाई घोटाले में नाम आने पर 25 सितम्बर को पद से इस्तीफा दे दिया था

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°