पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल
उड़ान से पहले विमान के इंजन में आग लगी
कराची, एजेंसी
First Published:02-12-12 10:17 PM
इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले टैक्सीवे पर ही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान पीके-308 के इंजन में आग लग गई। विमान पर देश के प्रधान न्यायाधीश के अलावा सांसदों समेत करीब 15 अन्य मशहूर हस्तियां सवार थीं। सभी सुरक्षित हैं।
विमान टैक्सीवे पर था तभी उसके एक इंजन में आग लग गई। घटना के कारण उस पर सवार प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी, मंत्रियों और अन्य सांसदों समेत सभी यात्रियों में भगदड़ मच गई। अपात स्थिति की घोषणा करते हुए नागरिक उड्डयन प्राधिकार (सीएए) ने उड़ान रद्द कर दी। बचाव दल ने आग बुझा कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
संघीय मंत्री मौला बख्श चांदीओ ने जिओ न्यूज चैनल से कहा कि आपातकालीन द्वारा खोलने के बाद इंजन जलने से निकल रहा धुंआ पूरे विमान में फैल गया। अंदर दम घुट रहा था। मैंने कई यात्रियों को देखा जो स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे, वह सांस लेने के लिए हवा चाहते थे।
सांसद युसूफ तालपुर ने उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से सक्षम विमान का उपयोग नहीं करने और यात्रियों का जीवन खतरे में डालने के लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हम जिस विमान में सवार थे उसके यूरोप में प्रवेश पर प्रतिबंध है। सांसद ने यह भी कहा कि यात्री करीब दो घंटे तक विमान में फंसे रहे।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
