पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
न्यायिक हिरासत में भेजा गया छठा आरोपी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 09:52 PM
दिल्ली में 16 दिसम्बर को चलती बस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले के छठे आरोपी को शनिवार को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, सिंगापुर में युवती की मौत हो गई है। इस मामले में गिरफ्तार अंतिम आरोपी अक्षय ठाकुर की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ठाकुर को विशेष त्वरित अदालत में अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी लोकेश कुमार शर्मा के समक्ष पेश किया गया। शर्मा ने उसे 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपी को वह फिर नौ जनवरी, 2013 को पेश करे। ठाकुर को पीड़िता और उसके मित्र के कपड़े, पीड़िता की अंगूठी, दोनों के मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद करने के लिए उसे एक दिन के लिए शुक्रवार को पुलिस की हिरासत में ले जाया गया था।
इस आरोपी को 21 दिसम्बर को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 26 दिसम्बर को उसकी शिनाख्त परेड कराई गई थी जिसमें पीड़िता के मित्र ने उसकी पहचान की थी। इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपी राम सिंह, उसके भाई मुकेश, विनय शर्मा और पवन गुप्ता छह जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है जिसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
शनिवार तड़के पीड़िता की सिंगापुर में मौत हो जाने के बाद इन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
