29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
आकाश टैबलेट का दाम घटकर 35 डॉलर होगा: सिब्बल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 04:18 PM
दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि आकाश टैबलेट का दाम जल्द घटकर 35 डॉलर यानी 1,900 रुपये पर आ जाएगा। फिलहाल इस टैबलेट की कीमत 49 डॉलर है।
सिब्बल ने यहां दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित क्रेता विक्रेता बैठक में कहा कि आकाश टैबलेट का दाम अभी 49 डॉलर है। जल्द यह घटकर 35 डॉलर पर आएगा। इसमें आधुनिक टैबलेट की सभी सुविधाएं हैं।
मंत्री ने कहा कि टैबलेट के अगले संस्करण में स्काइपे भी होगा। यह ऐसी एप्लिकेशन है, जिसमें इंटरनेट कनेक्शन के जरिये वाइस कॉल की जा सकती है और इसके लिए सिम की अनिवार्य रूप से जरूरत नहीं होती। सिब्बल ने कहा कि आकाश का प्रदर्शन 150 डॉलर के टैबलेट के समान है।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा उत्पाद है, जिसे दुनिया की दो-तिहाई आबादी को जरूरत है, क्योंकि ये लोग 150 डॉलर का टैबलेट नहीं खरीद सकते।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
