सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आदर्श घोटाले के आरोपी कन्हैयालाल गिडवानी का निधन
मुम्बई, एजेंसी
First Published:27-11-12 11:26 AM
आदर्श आवास घोटाले में आरोपी व्यवसायी व पूर्व कांग्रेस नेता कन्हैयालाल गिडवानी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे।
गिडवानी को दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ की समस्या के बाद दक्षिणी मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गिडवानी ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली।
पूर्व विधायक व महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता गिडवानी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलाबा में आदर्श आवास सोसाइटी घोटाले के सिलसिले में पिछले साल मार्च में गिरफ्तार किया था।
गिडवानी पर इस मामले की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए वित्तीय सलाहकार जे. के. जगियासी को 1.25 करोड़ रुपये देने का आरोप था।
गिडवानी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया था और उनसे दूरी बना ली थी।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
