गुरुवार, 20 जून, 2013 | 00:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
जमानत नहीं, बेदाग बाहर निकलना चाहता हूं: राजा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-04-12 09:18 PM
Last Updated:22-04-12 10:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
2जी मामले में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा को जमानत पर जेल से बाहर निकलने की जल्दबाजी नहीं है। वह बेदाग छवि के साथ बाहर आना चाहते हैं।

राजा ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि वह निर्दोष हैं और फिलहाल वह अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राजा ने पटियाला हाउस अदालत में एक सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कहा, ‘मैं जमानत पर छूटने की अपेक्षा बेदाग छवि के साथ बाहर निकलना चाहूंगा।’

2जी मामले में राजा 14 महीने से अधिक समय से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस दौरान अन्य आरोपियों की याचिकाओं सहित लगभग 410 आवेदन अदालत में दाखिल किए गए, लेकिन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सांसद राजा ने जमानत पर छूटने या संसद सत्र में शामिल होने के लिए एक भी याचिका नहीं लगाई।

2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में संलिप्तता के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजा को दो फरवरी 2011 को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि इस घोटाले में सरकार को भारी नुकसान हुआ है। राजा को पिछले साल 17 फरवरी को तिहाड़ जेल भेजा गया था। राजा ने कहा कि वह चाहते हैं कि सुनवाई जल्द से जल्द पूरी हो।

उन्होंने कहा, ‘मैं जमानत याचिका दाखिल कर सकता हूं (यदि सुनवाई लम्बी खिंचेगी)। उस समय तक के लिए इंतजार कीजिए।’ राजा के भतीजे टी श्रीनिवासन ने कहा कि राजा पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा की जमानत याचिका का इंतजार कर रहे हैं। वह भी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

राजा और बेहुरा को छोड़कर इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जमानत पर छूट चुके हैं। बेहुरा की जमानत याचिका सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। राजा के वकील बबनजीत सिंह ने कहा, ‘यदि बेहुरा की याचिका स्वीकार की जाती है, तब हम राजा की जमानत याचिका भी दाखिल करेंगे।’

सीबीआई की विशेष अदालत ने कहा था कि राजा यदि चाहे तो संसदीय कार्यवाही में भाग ले सकते हैं, लेकिन राजा ने इसके जवाब में कहा कि उनकी प्राथमिकता अभी न्यायिक पीठ के समक्ष अपने पक्ष को रखने की है। उल्लेखनीय है कि सरकारी लेखा परीक्षक के मुताबिक 2जी मामले में हुई अनियमितता से सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने की सम्भावना है।

इस मामले में अब तक 19 लोगों और छह कम्पनियों को आरोपी बनाया गया है। राजा तथा बेहुरा को छोड़ कर मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ा जा चुका है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°