रविवार, 19 मई, 2013 | 14:19 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
रहमान के बयान पर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
कोलकाता, एजेंसी
First Published:28-12-12 06:17 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
माकपा विधायक अनिसुर रहमान द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ की गयी कथित अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक को तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक गांगुली ने कहा कि हमने इटाहार में अनिसुर रहमान द्वारा की गयी टिप्पणी के संबंध में संज्ञान लिया है और नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने डीजीपी से पड़ताल करने और तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। उन्हें सीडी तथा अन्य संबंधित सामग्री एकत्रित करने का निर्देश दिया गया है।

पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रहे रहमान ने बुधवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में राजनीतिक रैली के दौरान बयान दिया था। विधानसभा में माकपा के उपनेता रहमान ने जहां माकपा के प्रदेश मुख्यालय पर तुरत फुरत बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया वहीं पार्टी के प्रदेश सचिव बिमान बोस ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह के बयानों को मंजूर नहीं करती।

ममता के बारे में दिये गये रहमान के बयान के कल टीवी चैनलों पर प्रसारण के बाद बबाल मच गया था। तृणमूल कांग्रेस ने रहमान के खिलाफ मानहानि का मामला दाखिल करने की चेतावनी दी और उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°