सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
हामिद अंसारी ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 12:49 PM
Last Updated:11-08-12 01:27 PM
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शनिवार को शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के अशोक हाल में सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उन्हें शपथ दिलाई।
अंसारी ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण ली। करीब पांच मिनट के इस संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह का संचालन केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधनर (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सहित अनेक नेता मौजूद थे।
शपथ लेने से पहले अंसारी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए। अंसारी ऐसे दूसरे उपराष्ट्रपति हैं जो लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं। प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन लगातार दो बार इस पद पर रहे थे।
सात अगस्त को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संप्रग के उम्मीदवार अंसारी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जसवंत सिंह को भारी अंतर से पराजित किया। अंसारी को 490 और सिंह को 238 मत प्राप्त हुए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
