फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तराखंड: भाजपा से दो सीटें छीन बहुमत के बार्डर पर पहुंची सरकार

उत्तराखंड: भाजपा से दो सीटें छीन बहुमत के बार्डर पर पहुंची सरकार

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने उप चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी तीनों सीटें जीत ली हैं। धारचूला सीट पर मुख्यमंत्री खुद रिकार्ड अंतर से जीते हैं। यह सीट कांग्रेस ने बरकरार...

उत्तराखंड: भाजपा से दो सीटें छीन बहुमत के बार्डर पर पहुंची सरकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Jul 2014 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने उप चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी तीनों सीटें जीत ली हैं। धारचूला सीट पर मुख्यमंत्री खुद रिकार्ड अंतर से जीते हैं। यह सीट कांग्रेस ने बरकरार रखी। सियासी बाजी पलटते हुए पार्टी ने सोमेश्वर और डोईवाला सीटें भाजपा से छीन ली हैं। भाजपा के गढ़ डोईवाला में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत को अप्रत्याशित अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है। तीनों सीटें जीतने के बाद 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 35 एमएलए हो गए हैं। मनोनीत विधायक समेत विधानसभा में कांग्रेस ने बहुमत का जादूई आंकड़ा छू लिया है।

हरीश रावत ने छह माह के अपने कामकाज पर वोट मांगा था। जनता ने न केवल उनके कामकाज पर मुहर लगा दी, बल्कि बहुमत के संकट से उबारकर अगले ढाई साल तक स्थिर सरकार देने का जनादेश भी दे दिया है।

रिकार्ड वोटों से जीते मुख्यमंत्री
धारचूला विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा प्रत्याशी वीडी जोशी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया। उल्लेखनीय बात यह है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत न तो नामांकन करने धारचूला गए और न ही चुनाव प्रचार के लिए।

सोमेश्वर में रेखा का रिकार्ड
ऐन चुनाव के मौके पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आयी रेखा आर्य ने भाजपा प्रत्याशी मोहन राम आर्य को दस हजार से अधिक वोटों से हराया। सोमेश्वर सीट पर यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

हीरा सिंह बिष्ट ने तोड़ा भाजपा का तिलिस्म
डोईवाला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेन्द्र सिंह रावत को साढ़े छह हजार वोटों से हराया। राज्य बनने के बाद हुए चुनावों में भाजपा लगातार यह सीट जीतती आयी थी। लेकिन उप चुनाव में हीरा सिंह बिष्ट ने भाजपा से कब्जे से यह सीट छीन ली।


उप चुनाव में ये बने रिकार्ड
1-धारचूला और सोमेश्वर में अब तक की सबसे बड़ी जीत।
2-नामांकन और प्रचार के लिए गए बिना जीते मुख्यमंत्री।
3. डोईवाला में राज्य बनने के बाद पहली बार कांग्रेस को मिली जीत।
4-सोमेश्वर विधानसभा सीट से पहली बार महिला विधायक चुनी गई।
5-मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा ने दबाया नोटा बटन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें