फोटो गैलरी

Hindi Newsसहारनपुर में कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ायी गई

सहारनपुर में कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ायी गई

उतर प्रदेश के हिंसा प्रभावित सहारनपुर में जिला प्रशासन ने आज कर्फ्यू में चार घण्टे के स्थान पर पांच घंटे की ढील दी है। सहारनपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि सहारनपुर में शान्ति व्यवस्था को...

सहारनपुर में कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ायी गई
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Jul 2014 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उतर प्रदेश के हिंसा प्रभावित सहारनपुर में जिला प्रशासन ने आज कर्फ्यू में चार घण्टे के स्थान पर पांच घंटे की ढील दी है। सहारनपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि सहारनपुर में शान्ति व्यवस्था को देखते हुए ही कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ाया गया है और यदि आज इस अवधि में हालात सामान्य रहे तो कल 31 जुलाई को 10 से 5 बजे तक पूरे नगर में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। पुराने शहर में दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। तिवारी ने बताया कि सहारनपुर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।

आज नए शहर में सुबह साढे़ आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। आज सुबह से ही नए शहर के लोग अपनी दुकानों पर पहुंच गए। लोगों द्वारा खरीददारी शुरू कर दिए जाने पर नए शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है, हालांकि दुकानें अभी पूरी तरह खुली नहीं है। लोगों को एटीएम कैश खत्म होने की वजह से समस्या का भी सामना करना पड़ा।

इस दौरान सोशल साइट्स ने बड़ी अच्छी भूमिका निभाई। सहारनपुर में डॉक्टरों से व्हाट्सएप, हाईक और अन्य सोशल एप्स पर रोगी की हालत बताकर लोगों ने उपाचार पूछा और डाक्टरों ने भी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सामान्य बीमारियों के प्राथमिक उपचार को फेसबुक पर डालकर सार्वजनिक कर दिया जिससे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग फायदा उठा सकें।

साल 1964 में हाईकोर्ट ने मालिकाना हक को साफ कर दिया था। इस भूमि पर मस्जिद के निशान नहीं पाए गए थे। इस पूरे प्रकरण में अफसरों की भूमिका भी काफी संदिग्ध रही है। वे इस मामले को निपटाने के बजाय विवाद को आगे बढ़ाते रहे। ऐसे भी कयास है कि हालात सामान्य होने पर जिले के अफसरों को बदल दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें