केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
यूपी में पहले चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार
लखनऊ, एजेंसी
First Published:06-02-12 09:28 AM
उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां नेता प्रचार में रंग जमाने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर 55 सीटों पर प्रचार का शोर सोमवार को थम जाएगा। पहले दौर का चुनाव आठ फरवरी को है। आज आखिरी दिन सभी दलों के दिग्गज पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।
देश के सबसे बड़े प्रदेश में पहले दौर के चुनाव के लिए प्रचार आज शाम थम जाएगा। पहले दौर में सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अकबरपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिलों की 55 सीटों पर बुधवार यानी आठ तारीख को वोटिंग होगी।
इन इलाकों में सभी दलों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने एक फरवरी को चुनाव प्रचार की शुरुआत सीतापुर से ही की थी।
कांग्रेस के लिए यह इलाका काफी अहम है क्योंकि इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जिस बाराबंकी से आते हैं वहां भी आज शाम ही लाउडस्पीकर बंद हो जाएगा। उधर, राम के भरोसे चुनावी मैदान मे उतरने जा रही बीजेपी के लिए फैजाबाद का किला बचाने की चुनौती है। पहले दौर में बुधवार को जहां वोटिंग होनी है वहां हर जगह मुकाबला चौतरफा है।
कुल मिलाकर तस्वीर यह है कि आज जिन इलाकों में प्रचार का शोर थम जाएगा वहां सभी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वोटों की गिनती छह मार्च को होगी।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

