गुरुवार, 20 जून, 2013 | 01:52 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
उप्र में ठंड का कहर जारी, 15 की मौत
लखनऊ, एजेंसी
First Published:06-01-13 03:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ठंड का कहर जारी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को सूबे का न्यूनतम तापमान और एक डिग्री नीचे चला गया। राज्य में ठंड से 15 और लोगों की मौत हो गई है।

कई दिनों तक धूप न निकलने की वजह से कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में छह से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। रात के समय प्रदेश में घना कोहरा देखा जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा। आगरा का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 5.7 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई सम्भावना नहीं है।

पिछले कुछ घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में 15 और लोगों की मौत के बाद इस साल ठंड से मरने वालों की संख्या 100 से पार हो गई है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°