सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
लक्ष्मीकांत उप्र भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित
लखनऊ, एजेंसी
First Published:02-12-12 02:50 PM
उत्तर प्रदेश में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया। इससे पहले वह मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष थे।
लखनऊ में रविवार को पार्टी के प्रांतीय परिषद के सम्मेलन में केंद्रीय इकाई द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए कप्तान सिंह सोलंकी ने इसका औपचारिक ऐलान किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ, वरुण गांधी, कलराज मिश्र, विनय कटियार जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को केवल वाजपेयी ने पर्चा दाखिल किया था। ऐसे में पहले ही उनका अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया था।
उत्तर प्रदेश में करीब 12 साल बाद प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया हुई है। इससे पहले वर्ष 2000 में कलराज मिश्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनके बाद जितने भी प्रदेश अध्यक्ष बने, वे सभी मनोनीत थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
