केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
अन्य फोटो
यूपी में प्रियंका गांधी की एक फाइल फोटो।
चुनावी मिशन पर गांधी परिवार, बीजेपी की रैली
रायबरेली, एजेंसियां
First Published:04-02-12 04:27 PM
Last Updated:04-02-12 07:01 PM
यूपी के रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार के लिए पूरा गांधी परिवार उतर आया है। आगरा में राहुल गांधी हैं, तो आडवाणी अयोध्या में। इलाहाबाद में संजय दत्त कांग्रेसी टोपी में दिखेंगे।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाडरा के चुनाव प्रचार की कमान सम्भालते ही उनके पति राबर्ट वाडरा और पारिवारिक सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा ने भी रायबरेली में दस्तक दे दी है। कैप्टन सतीश शर्मा रायबरेली संसदीय क्षेत्र में नुक्कड सभाएं करेंगें, तो राबर्ट वाडरा रोड शो के जरिए मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में रिझाने का प्रयास करेंगें।
रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र की सभी दस विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर अपने भाई राहुल गांधी के साथ किए करार को पूरा करने के लिए प्रियंका गांधी वाडरा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। गत दो दिन से पिछले दो दिनों से अमेठी संसदीय क्षेत्र की गली गली में घूमकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रही है।
प्रियंका गांधी वाडरा घर-घर जाकर महिलाओं से मिल रही हैं, जबकि वाडरा युवा टोली के साथ रोड शो करके चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में करने का प्रयास करेंगें। वाडरा अगले दो दिन में अमेठी पहुंच जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बाल सखा तथा गांधी परिवार के करीबी कैप्टन सतीश शर्मा ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र में आज से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। रायबरेली संसदीय क्षेत्र के हरचन्दपुर विधानसभा के कोंसा गांव से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले कैप्टन शर्मा जिले के नाराज ब्राहमण मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने में प्रयास करेंगें। फिलहाल शर्मा के तीन दिन तक रायबरेली संसदीय क्षेत्र में रहकर चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम तय हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें एक दो दिन और रोककर अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन और तिलोई विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव प्रचार के लिए उतारा जाएगा।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी भी अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगें। पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करने के कारण शायद दोनों नेता अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में कम ही समय दे पाएं फिर भी वे कम से कम एक दिन का समय तो अवश्य देंगें ही। पार्टी नेताओं के अनुसार संभवत: 11 फरवरी को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में जनसभाएं करेंगें तथा श्रीमती गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा सीटों के लिए एक ही सामूहिक जनसभा को सम्बोधित करेंगी। अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र की दस विधानसभा सीटों में से सात पर कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन इस चुनाव में सभी दस सीटों पर विजय पाने के लिए गांधी परिवार का चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरना उनके इरादे को जाहिर करने के लिए काफी है। शनिवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष की इस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी धिनियम [मनरेगा] का विरोध किया। गांधी ने भाजपा के प्रभाव वाले इस शहर में इस पार्टी पर तीखे वाण चलाए और कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में हल्ला मचाने वाली इस पार्टी को देश के लोगों की बेरोजगारी नहीं दिखाई देती। उसे सिर्फ मंदिर दिखाई देता है। उन्होंनें कहा कि मनरेगा दुनिया की पहली ऐसी अकेली योजना है जिसमें इतनी बडी़ संख्या में लोगों को रोजगार मिला हो। कांग्रेस को छोड़कर देश की कोई भी सरकार गांवों में बेरोजगारों को रोजगार देने नहीं पहुंची। यह काम सिर्फ कांग्रेस की सरकार ने किया। पार्टी ने मनरेगा के तहत गांवों के बेरोजगारों को एक सौ दिन का रोजगार दिया। गांघी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी [बसपा] प्रमुख मायावती को भी मनरेगा से कोई फायदा दिखाई नहीं देता। उन्होंनें 2007 में लखनऊ में जनसभा में कहा भी था कि मनरेगा से गरीबों को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंनें कहा कि सुश्री मायावती का कहना सही है क्योंकि मनरेगा का फायदा बसपा के मंत्रियों और नेताओं ने उठाया। गरीबों को रोजगार देने के लिए भेजे गए करोड़ों रुपए की लूट हुई। गरीबों को उनका हक नहीं मिला। लखनऊ में बैठे हाथी ने गरीबों का हक छीन लिया और पूरे पैसे खा गया। उधर समाजवादी पार्टी और अमर सिंह के लोकमंच से अलग होने के बाद एक्टर संजय दत्त अब कांग्रेस के लिए प्रधर में जुट गए हैं। संजय दत्त के एजेंडे में यूपी के इलाहाबाद से कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करना व कई जनसभाओं को संबोधित करना है। दूसरी तरफ, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शनिवार को दो बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं।

21

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल