पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम...
अब्दुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर, एजेंसी
First Published:30-11-12 02:18 PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अब्दुल हकीम हत्याकांड में पुलिस ने आखिरकार फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हकीम की हत्या के मुख्य आरोपी सलमान को देर रात जिले के गुलाटी इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया।
सिंह ने कहा कि अब केवल एक आरोपी मलिक बचा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इससे पहले पुलिस सरवर, गुल्लू और आसिफ नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कुल पांच लोग नामजद हैं।
बुलंदशहर के उडौली गांव निवासी अब्दुल हकीम की गत 22 नवंबर को हत्या हो गई थी। हकीम की पत्री मेहिवश जहां हत्या को लगातार ऑनर किलिंग का मामला बता रही है, वहीं पुलिस ने दावा किया कि आपसी विवाद के चलते हत्या हुई।
महवीश का कहना है कि दोनों ने दो साल पहले खाप पंचायत के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। उस समय पंचायत ने दोनों को जान से मारने का फरमान सुनाया था।
हकीम और महवीश ने दो साल पहले खाप पंचायत की मर्जी के खिलाफ अदालत में विवाह कर लिया था। वह गांव छोड़कर दिल्ली में रहते थे। हकीम और महवीश की एक बेटी भी है। करीब तीन महीने पहले हकीम-महवीश वापस आकर गांव में रहने लगे थे।
उधर, बुलंदशहर के जिलाधिकारी एन रिनवा ने गुरुवार को महवीश से मुलाकात कर सुरक्षा और आर्थिक मदद का वादा किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महवीश अस्पताल के बजाय अपने घर में प्रसव चाहती है तो जिला प्रशासन उसके घर पर पूरी चिकित्सीय व्यवस्था करेगा।
हकीम और महवीश अभिनेता आमिर खान के चर्चित टेलीविजन शो सत्यमेव जयते में प्रेम विवाह और खाप पंचायत से सम्बंधित विषय पर आधारित एपिसोड में भी नजर आए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
