देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: प्रधानमंत्री अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
बुलंदशहरः अब्दुल हत्याकांड में एक और गिरफ्तार
बुलंदशहर, एजेंसी
First Published:28-11-12 05:55 PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अब्दुल हकीम हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को एक और गिरफ्तारी की। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि हकीम की हत्या में शामिल होने के आरोप में फरार चल रहे गुल्लू नाम के एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी सलमान और एक अन्य आरोपी मलिक फिलहाल फरार हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सरवर और आसिफ नाम के दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कुल पांच लोग नामजद हैं।
पुलिस ने बुधवार को महवीश के चचेरे भाई असलम को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस को हत्याकांड में असलम के भी शामिल होने का संदेह है।
इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि बुलंदशहर में गत 22 नवंबर को हुई अब्दुल हकीम की हत्या का मामला ऑनर किलिंग का नहीं, बल्कि आपसी विवाद से जुड़ा है, लेकिन हकीम की पत्नी महवीश सम्मान के नाम पर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगा रही है।
उसका कहना है कि दोनों ने खाप पंचायत के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था, इसलिए हकीम को मारा गया। महवीश के अनुसार, गांव की पंचायत ने अब उसे और उसकी डेढ़ साल की बेटी को भी मारने की घोषणा की है।
बुलंदशहर के उड़ाली गांव निवासी हकीम और महवीश ने दो साल पहले खाप पंचायत की मर्जी के खिलाफ अदालत में विवाह कर लिया था। वह गांव छोड़कर दिल्ली में रहते थे। हकीम और महवीश की एक बेटी भी है।
दोनों अभिनेता आमिर खान के चर्चित टेलीविजन शो 'सत्यमेय जयते' में प्रेम विवाह और खाप पंचायत से सम्बंधित विषय पर आधारित एपिसोड में भी नजर आए थे। करीब तीन महीने पहले हकीम-महिवश वापस आकर गांव रहने लगे थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
