शनिवार, 25 मई, 2013 | 12:15 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
उल्फा के विरोध दिवस पर असम में कड़ी सुरक्षा
गुवाहाटी, एजेंसी
First Published:28-11-12 02:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उल्फा के विरोध दिवस के मौके पर आज पूरे असम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर संगठन के वार्ता विरोधी धड़े ने आज अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
   
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेल और गैस पाइपलाइनों, पुलों, रेल मार्गों और अन्य संवेदनशील स्थानों समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। राजमार्गों पर और सभी शहरों तथा कस्बों में आने जाने के रास्तों पर वाहनों की पूरी तरह तलाशी ली जा रही है।
   
उल्फा के वार्ता विरोधी गुट के अध्यक्ष अभिजीत असोम ने कहा कि उनका संगठन असम की संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध हैं और बिना किसी समक्षौते के इस दिशा में बढ़ेंगा।
   
अभिजीत ने विरोध दिवस के अपने भाषण, जिसकी प्रति पीटीआई को ईमेल की गयी है, में कहा, लोगों का विश्वास हमारे संगठन से कम नहीं हुआ है जो पिछले 12 महीने में उल्फा में लड़के और लड़कियों के स्वेच्छा से जुड़ने से साफ होता है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°