बुधवार, 22 मई, 2013 | 14:37 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
 
सरकार ने पर्यटन वीजा नियमों में दी ढील
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-12-12 03:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत ने विदेशी पर्यटकों पर लगातार दो यात्राओं के बीच दो महीने के अंतराल की अनिवार्यता को हटा दिया।

हालांकि पाकिस्तान, चीन, ईरान, इराक, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, सूडान के नागरिकों और पाकिस्तान तथा बांग्लादेशी मूल के लोगों और किसी भी देश की नागरिकता नहीं रखने वाले लोगों (स्टेटलेस) पर 60 दिन के अंतराल का नियम जारी रहेगा।

यह अनिवार्यता मुंबई आतंकी हमले के बाद 2009 में उस समय लगाई गई थी जब यह पाया गया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड हेडली ने बहुउद्देश्यीय प्रवेश वीजा का दुरुपयोग किया। हेडली ने भारत की नौ बार यात्रा की और पाकिस्तान के आतंकवादी समूह के लिए मुंबई हमले के लिए फुटेज तैयार किये थे।

गृह मंत्रालय ने हालांकि स्पष्ट किया कि अगर भारतीय वीजा के किसी आवेदक का पाकिस्तान से किसी भी तरह का कोई संबंध है, चाहे दो पीढ़ी पुराना संबंध, तो भारतीय मिशन पूर्व मंजूरी के लिए इसे दिल्ली भेजेंगे।

23 नवंबर के अपने आदेश में गह मंत्रालय ने कहा कि पर्यटन वीजा पर भारत आने वाले विदेशी नागरिक के लिए दो यात्राओं के बीच दो महीने के अंतराल संबंधी प्रावधान की सरकार ने समीक्षा की है। अब यह फैसला किया गया है कि किसी विदेशी नागरिक द्वारा भारत की यात्रा पर फिर से आने के लिए दो महीने के अंतराल की अनिवार्यता खत्म की जाती है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°