फोटो गैलरी

Hindi Newsतारा सहदेव केसः लैपटॉप और मोबाइल खोलेगा राज

तारा सहदेव केसः लैपटॉप और मोबाइल खोलेगा राज

रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से बरामद तीन लैपटॉप, एंड्रायड फोन और कंप्यूटर से उसके राज खुलेंगे। फोन पर वह किससे बात करता था, इसकी भी जांच की जा रही है। उसने स्वीकार किया है कि वह वर्ष 2007 के बाद...

तारा सहदेव केसः लैपटॉप और मोबाइल खोलेगा राज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 27 Aug 2014 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से बरामद तीन लैपटॉप, एंड्रायड फोन और कंप्यूटर से उसके राज खुलेंगे। फोन पर वह किससे बात करता था, इसकी भी जांच की जा रही है। उसने स्वीकार किया है कि वह वर्ष 2007 के बाद से कुरान पढ़ा करता था।

पुलिस ब्लेयर अपार्टमेंट के दो माह के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस को सूचना है कि तारा अपनी सास के साथ मार्केटिंग करने कश्मीर वस्त्रालय भी गयी थी। जरूरत पड़ने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जाएगी। कोहली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने उसके धर्म का खुलासा करने की चुनौती है। 

मंत्रियों से भी हैं रिश्ते: कोहली के अफसरों के अलावा राज्य के दो मंत्रियों, हाजी हुसैन अंसारी और सुरेश पासवान से भी रिश्ते हैं। जरूरत पड़ने पर इन दोनों से सहयोग लिया जाएगा। अंसारी ने कोहली से मुलाकात की बात स्वीकार की है। वह उसे रकीबुल हसन के नाम से जानते हैं। इसी वजह से उसे इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया गया था।

उसकी संस्था के लिए वन विभाग के अफसरों को पैरवी पत्र भी उन्होंने लिखा था। सूचना है कि मंत्री के दामाद और बेटे से भी रकीबुल के रिश्ते रहे हैं। सुरेश पासवान ने भी एक बार उससे मुलाकात की बात स्वीकार की है।

अशोक नगर का मकान हुआ सर्च : कोहली के अशोक नगर के मकान को पुलिस ने बुधवार को सर्च किया। वहां पलंग, चादर, बिछावन था। इसके अलावा कुछ नहीं मिला। मकान के कमरों को देखने से ऐसा लग रहा था कि किराए पर लेने के बाद से उसका उपयोग नहीं हुआ है।

कोहली के धंधों की जांच जारी: डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि कोहली से जुड़े सभी तथ्यों की जांच पुलिस कर रही है। तारा शाहदेव को न्याय मिलेगा। जांच के मुख्य बिंदु उनके द्वारा लगाए गए आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कोहली ने धर्म परिवर्तन किया है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें