मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
तमिलनाडुः बस खाई में गिरी, सात की मौत
उधगमंडलम, एजेंसी
First Published:04-12-12 01:33 PM
तमिलनाडु में नीलगिरि जिले के कोठगिरि क्षेत्र में सोमवार रात एक मिनी बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खचाखच भरी इस मिनी बस में 50 यात्री सवार थे और तेज रफ्तार के कारण तमिंगटन में एक ढाल पर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। घायलों को कोयंबटूर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सूत्रों के अनुसार पहाड़ी से नीचे गिरने के साथ ही अधिकतर यात्री बस से बाहर गिर गए। मृतकों की शिनाख्त बालाकृष्णन (33), कुरुप्पनन (50), दोराईसामी (54), सुनीता (33) पप्पा (40), रामलिंगम (52) और नंदिनी (17) के रुप में हुई है। ये सभी कोठगिरी और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
जिलाधिकारी अर्चना पटनायक ने मंगलवार सुबह अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल पूछा। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
