मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
संप्रग को तृणमूल का समर्थन जारी रहेगा
कोलकाता, एजेंसी
First Published:18-06-12 08:46 PM
Last Updated:19-06-12 01:36 AM
तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को साफ किया कि केंद्र सरकार से उसके मंत्रियों के इस्तीफे देने की खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ किया कि तृणमूल कांग्रेस का संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को समर्थन जारी रहेगा, भले ही वह चाहे तो उनकी पार्टी को निकाल बाहर करे।
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों व विधायकों की एक बैठक के बाद उसके वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि ऐसी खबरें चल रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है और अपने इस्तीफे ममता को सौंप दिए हैं। इन खबरों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। हमारा इरादा सरकार गिराने का नहीं है। हां, हम उसके लिए मुश्किल नहीं बनेंगे।
बंदोपाध्याय ने कहा कि हमारे सांसद इस्तीफा देने को मानसिक रूप से तैयार हैं। जब भी ममता बनर्जी कहेंगी, सभी इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा, हम अभी भी चाहते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बनें। राष्ट्रपति चुनाव में अभी भी समय बचा है। हम सही समय पर सही फैसला लेंगे।
उधर, कांग्रेस ने ममता से अपील की है कि अब जब कलाम राष्ट्रपति की दौड़ से हट गए हैं तो वे अपना समर्थन प्रणब मुखर्जी को दें।
30

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
ममताजी एक हाथ से थप्पड़ और दूसरे हाथ से प्यार क्या सम्भव जो आप कर रही हैं, और कह रही हैं, उससे आप अपने रिश्तों को कैसे मधुर बना परिवार में इस तरह के किस्से आते रहते हैं, जो लोग घर के मुखिया से बैर ले लेते हैं, उन्हें रुसवार्इ के सिवा कुछ नहीं मिलता है, अब भी समय है, कृपया चेत जाए, और अपने समर्थन की घोषणा कर
By Dr. Yogendra Yadav (19th-June-2012 09:05:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
