केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
फैसले के खिलाफ अपील करूंगा: स्वामी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-02-12 02:30 PM
जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आए फैसले पर आश्चर्य जाहिर किया और कहा कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। निचली अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को 2जी घोटाले में सहआरोपी बनाने सम्बंधी स्वामी की याचिका खारिज कर दी है।
स्वामी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद संवाददाताओं से कहा, ''मैं चकित हूं.. लेकिन निराश नहीं हूं, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है।''
स्वामी ने कहा, ''मैं हाईकोर्ट में अपील करूंगा और यदि जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय जाऊंगा।'' स्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह लगातार अपना यह रुख बनाए रखेंगे कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम को इस घोटाले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ सहआरोपी बनाया जाना चाहिए।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

