छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
राहुल की क्षमता को लेकर कांग्रेस स्पष्ट है: शिंदे
वडोदरा, एजेंसी
First Published:10-12-12 04:38 PM
Last Updated:10-12-12 05:49 PM
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की क्षमता को लेकर कांग्रेस स्पष्ट है, लेकिन भाजपा अपने उम्मीदवार को लेकर अनिश्चय की स्थिति में है।
शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की उपयुक्तता और क्षमता को लेकर स्पष्ट है। पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेता उन्हें इस पद के लिए प्रोजेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, भाजपा ने साल 2014 में होने वाले आम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार को लेकर फैसला नहीं किया है।
भाजपा इस पद के लिए लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी के नाम पर चर्चा करती रहती है। शिंदे नवगठित मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत मंजलपुर के तुलसीधाम क्रासिंग क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए शिंदे ने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार किसानों को बिजली की आपूर्ति नहीं कर रही है ,बल्कि उन्हें वह बिजली बेच रही है, जो केंद्रीय बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं से राज्य को आवंटित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी अपनी छवि बनाने के लिए प्रचार पर अच्छा खासा धन खर्च कर रहे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
