राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
महिला पायलटों की सूझबूझ से बच गईं 48 जिंदगियां
गुवाहाटी, एजेंसी
First Published:10-06-12 06:02 PM
Last Updated:10-06-12 06:37 PM
दो महिला पायलटों की सूझबूझ से सिल्चर हवाईअड्डे से गुवाहाटी के लिए उड़े एयर इंडिया विमान में सवार 48 यात्रियों की जान बच गई। दरअसल, रविवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने लैंडिग के समय पाया कि विमान का अगला पहिया गायब था और इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने कहा कि लैंडिंग से पहले जब विमान का निरीक्षण किया गया तो एटीसी ने पाया कि विमान के अगले दो पहिए में से एक गायब है। इसकी सूचना तुरंत पायलटों को दी गई और लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति घोषित कर दी गई।
इस विमान की पायलट उर्मिला यादव एवं याशु थीं। उन्होंने विमान का अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन खत्म करने के लिए लैंडिग से पहले करीब दो घंटे तक हवाईअड्डे के इर्द-गिर्द हवा में चक्कर काटे।
एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी स्थिति में ईंधन खत्म करने से विमान हल्का हो जाता है। इससे भीषण दुर्घटना की गुंजाइश कम हो जाती है।
एएआई के अधिकारी ने बताया कि खराबी के विषय में मालूम होने पर यात्रियों में खलबली मच गई, लेकिन विमान की लैंडिंग सुरक्षित ढंग से हो गई और यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सही सलामत निकाल लिया गया।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने पायलटों को फोन कर उनके साहस की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार उड़ान भरने के समय ही विमान का पहिया गिर गया था।
30

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(4)
इन दो स्त्रियों के साहस और सूझबूझ की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम होगी | आज ४८ परिवार इनके साहस के कारण नष्ट होने से बच गए हैं | जय श्री कृष्ण |
By Curious Bear (11th-June-2012 08:07:AM)
इन दो स्त्रियों के साहस और सूझबूझ की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम होगी | आज ४८ परिवार इनके साहस के कारण नाश्ता होने से बच गए हैं |
By Curious Bear (11th-June-2012 06:22:AM)
बहुत अच्चा
By kishor (10th-June-2012 08:57:PM)
बहुत achha उर्मिला
By pawan (10th-June-2012 07:55:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
