चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनियां के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल
शिवसेना के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे उद्धव
मुंबई, एजेंसी
First Published:02-12-12 03:00 PM
शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को 'मराठी मानुष' और 'हिन्दुत्व' के लिए लड़ने का संकल्प दोहराया। वह जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकता करने के लिए पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की मौत के बाद पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में दिए अपने पहले साक्षात्कार में उद्धव ने कहा वह अपने पिता का स्थान नहीं ले सकते, उनकी जगह अपूरणीय हैं और वह हमेशा पार्टी के सर्वेसर्वा रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शिव पार्क में बाल ठाकरे के स्मारक को लेकर उठा विवाद अनावश्यक था। वह सोमवार से पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए राज्य का दौरा करने वाले हैं। ठाकरे की यात्रा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से शुरू होगी, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकायों और संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों सें मिलेंगे।
नासिक में पांच दिसम्बर को विभिन्न क्षेत्रों के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं सात दिसम्बर को रत्नागिरी, 14 दिसम्बर को नागपुर और 16 दिसम्बर को औरंगाबाद में बैठकों का आयोजन होगा।
ठाकरे प्रदेश के सभी 35 जिलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त वह अपने बेटे आदित्य के नेतृत्व वाली युवा सेना के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। इन बैठकों में सुभाष देसाई, मनोहर जोशी, लीलाधर डाके, गजानंद कीर्तिकार, रामदास कदम, दिवाकर राओते और संजय राउत जैसे पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि गत 17 नवम्बर को अपने पिता बाल ठाकरे की मौत के बाद उद्धव पहली बार पार्टी कार्यकताओं से मुलाकात करेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
