सोमवार, 20 मई, 2013 | 12:21 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो कुमार विश्वास के बगल में खड़े शमून काजमी।
टीम अन्ना की बैठक में हंगामा, काजमी को निकाला
नोएडा (यूपी), एजेंसी
First Published:22-04-12 05:19 PM
Last Updated:22-04-12 08:53 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
टीम अन्ना की कोर कमेटी की बैठक में रविवार को नाटकीय घटना घटी जब समूह ने अपने सदस्य मुफ्ती शहमीम काजमी को उसकी कार्यवाही की कथित तौर पर रिकार्डिंग करने के आरोप में निकाल दिया जबकि काजमी ने दावा किया कि वह आंदोलन से अलग हो गए हैं क्योंकि वह मुस्लिम विरोधी होता जा रहा है।

अन्ना हजारे की उपस्थिति में रविवार को दोपहर हुई बैठक से काजमी बाहर आए और बैठक स्थल के बाहर उन्होंने मीडिया के समक्ष अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आंदोलन मुस्लिम विरोधी बनता जा रहा है तथा उसमें उनके लिए कोई जगह नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे कुछ प्रमुख कार्यकर्ता सभी चीजों को तानाशाह की तरह स्वयं चला रहे हैं।

काजमी ने कहा कि मैं टीम अन्ना की कोर कमेटी में एकमात्र मुस्लिम सदस्य था और अब मैं इससे बाहर आ गया हूं। वे नहीं चाहते इसमें मुस्लिम रहें। बहरहाल, उनकी इस घोषणा के बाद टीम अन्ना के सदस्य कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया कि काजमी को समूह से निकाल दिया गया क्योंकि उन्हें अपने मोबाइल फोन पर कार्यवाही की आडियो रिकार्डिंग करते हुए पाया गया।
 
टीम अन्ना के सूत्रों ने कहा कि वह गुप्त रूप से कार्यवाही की रिकार्डिंग कर रहे थे तथा जब उनसे पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं तो वह अचानक खड़े हो गये और बाहर चले गए। सूत्रों ने कहा कि उनका मानना है कि काजमी आडियो रिकार्डिंग कुछ पत्रकारों को भेजने वाले थे।

शाजिया और कुमार ने कहा कि यह विश्वास हनन है। टीम अन्ना ने उनसे बाहर जाने को कहा था। काजमी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं। काजमी ने दावा किया, मैं आंदोलन में शुरुआत से ही जुड़ा हुआ हूं। अन्ना अच्छे आदमी हैं। केजरीवाल और सिसोदिया अपने निजी मकसद के लिए अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के बीच शुक्रवार को हुई बैठक के बाद हजारे को संवाददाता सम्मेलन में बोलने के लिए मजबूर किए जाने के तरीके पर टीम अन्ना द्वारा असहमति जताए जाने की पृष्ठभूमि में कोर कमेटी की आज बैठक हुई।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह टीम अन्ना के बाबा रामदेव के साथ आने से नाराज हैं तो काजमी ने कहा कि वह योग गुरु का सहयोग लेने के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे रामदेव से कोई समस्या नहीं है, लेकिन केजरीवाल और सिसोदिया उन्हें नहीं चाहते क्योंकि यदि वह (योगगुरु) साथ आ गए तो उनका महत्व खत्म हो जाएगा। वह नहीं चाहते कि ऐसा हो।

इससे पूर्व स्वामी अग्निवेश पर टीम अन्ना छोड़ना पड़ा था क्योंकि उन्हें एक वीडियो क्लिपिंग में कथित तौर पर हजारे के खिलाफ बोलते हुए दिखाया गया था। पूर्व में दो कार्यकर्ता पीवी राजगोपाल और राजिन्दर सिंह ने भी टीम अन्ना को छोड़ दिया था क्योंकि वे निर्णय लेने के तरीकों से खिन्न थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°