बुधवार, 22 मई, 2013 | 17:15 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, सीडी बनाकर करते थे ब्लैकमेल
बालाघाट (मप्र), एजेंसी
First Published:08-05-12 06:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बालाघाट पुलिस ने एक पुलिस उप निरीक्षक के नेतृत्व में चल रहे ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जो नगर के रसूखदार लोगों की अश्लील सीडी बनाकर उन्हें ब्लेकमेल करता था।

कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि नगर के एक व्यापारी मनीष जैन ने पुलिस के समक्ष शिकायत की थी कि एक सेक्स गिरोह द्वारा उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है तथा वह अभी तक 70 हजार रुपए गिरोह के सदस्यों को दे चुके है, जबकि उससे दो लाख एपये की और मांग की जा रही है।

इस शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने वारासिवनी अनुविभाग के चंदोरी गांव में इस सेक्स रैकेट के सदस्य कमलेश पटेल, उसकी पत्नी एवं एक महिला शीतल उर्फ लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस सेक्स रैकेट गिरोह का मुखिया एक पुलिस उपनिरीक्षक मेखराम श्रीनील है, जो वर्तमान में मंडला जिले के बमनी बंजर थाने में पदस्थ है। उन्होंने बताया कि श्रीनील सहित गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

शीतल उर्फ लक्ष्मी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्यों द्वारा नगर के एक दर्जन से अधिक लोगों को ब्लेकमेल किया जा रहा है, जिनमें अनेक रसूखदार लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि गिरोह के सदस्यों द्वारा ब्लेकमेल किये जा रहे लोग यदि सामने आते हैं तो अन्य कई मामलों का खुलासा हो सकेगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°