पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
जरदारी के अजेमर दौरे के चलते सुरक्षा के भारी इंतजाम
अजमेर, एजेंसी
First Published:07-04-12 03:27 PM
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के अजेमर दौरे को देखते हुये व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। जरदारी रविवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने आ रहे हैं।
जरदारी, उनके बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी, पाक गृह मंत्री रहमान मलिक और प्रतिनिधिमंडल के कई अन्य वरिष्ठ सदस्य दरगाह के अंदर 35 मिनट तक रहेंगे। जयपुर हवाई अड्डे पर विशेष विमान से उनका प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा जहां से वे हैलीकॉप्टरों के जरिये अजमेर के लिये रवाना होंगे।
अजेमर के मंडलायुक्त अतुल शर्मा, पुलिस महानिदेशक राजेश निर्वान, जिला कलेक्टर मंजू राजपाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश मीना प्रतिनिधिमंडल की आगवानी करेंगे।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दरगाह समिति और खादिम समिति के प्रतिनिधि पाक राष्ट्रपति का खरमक्दम करेंगे। इस दौरान दरगाह इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। दरगाह के निकट बाजार भी बंद रहेगा।
12

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
