फोटो गैलरी

Hindi Newsनर्स की मौत पर भारत को जानकारी का इंतजार

नर्स की मौत पर भारत को जानकारी का इंतजार

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जैसिन्था सैल्दान्हा के बारे में सोमवार को कहा कि हमें इसके बारे में बहुत जानकारी नहीं है। यह बहुत दुखद है। क्या हुआ और क्यों हुआ, इसकी पूरी जानकारी के लिए हमें इंतजार...

नर्स की मौत पर भारत को जानकारी का इंतजार
Mon, 10 Dec 2012 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत को ब्रिटेन में भारतीय नर्स की मौत से संबंधित जानकारी का इंतजार है, जिसने ऑस्ट्रेलिया के दो रेडियो जॉकी को शाही परिवार का सदस्य समझकर अस्पताल में भर्ती डचेस ऑफ कैम्ब्रिज के स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी के लिए के लिए फोन कॉल दूसरी नर्स को स्थानांतरित की थी, जिसके कारण उनके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जैसिन्था सैल्दान्हा के बारे में सोमवार को कहा कि हमें इसके बारे में बहुत जानकारी नहीं है। यह बहुत दुखद है। क्या हुआ और क्यों हुआ, इसकी पूरी जानकारी के लिए हमें इंतजार करना होगा। मानवीय दृष्टि से मैं कह सकता हूं कि यह बहुत दुखद है।

दो बच्चों की मां 46 वर्षीया सैल्दान्हा शुक्रवार को किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल के क्वार्टर में अचेतावस्था में मिली थी, जहां वह वरिष्ठ नर्स के रूप में काम करती थी। सैल्दान्हा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिडनी रेडियो स्टेशन के दो रेडियो जॉकी ने चार दिसम्बर को सुबह 5.30 बजे अस्पताल में फोन किया था। उस वक्त रिसेप्शनिस्ट नहीं थी, जिसके कारण सैल्दान्हा ने ही फोन उठाया। उन्होंने फोन कॉल ड्यूटी पर तैनात एक अन्य नर्स को स्थानांतरित कर दिया, जिन्होंने दोनों रेडियो जॉकी को डचेस ऑफ कैम्ब्रिज (केट मिडलटन) के बारे में जानकारी दी।

केट को तीन दिसम्बर को सुबह कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस फर्जी फोन कॉल के खुलासे के बाद ब्रिटेन का शाही परिवार हैरान रह गया था। इसे लेकर ब्रिटिश मीडिया ने नाराजगी व्यक्त की।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें