प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
घोटाले को उजागर करने की सजा मौत
बेंगलुरु, एजेंसी
First Published:20-05-12 03:36 PM
कर्नाटक में सहकारी आवास समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने पर हमले के शिकार वरिष्ठ अधिकारी का रविवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन पर कुछ लोगों ने 15 मई को प्राणघातक हमला किया था जिसके बाद वह अस्पताल में जीवन रक्षा प्रणाली पर थे।
पुलिस उपायुक्त बीआर रविकांत गौड़ा ने पत्रकारों को बताया कि एसपी महंतेश ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। लेकिन गौड़ा ने कहा, ''हमारे हाथ कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं।''
कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (केएसएस) के अधिकारी महंतेश सहकारिता विभाग के लेखा परीक्षा विभाग में कार्यरत थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई सहकारी आवास समितियों में बड़े पैमाने पर घोटालों का पर्दाफाश किया था जिसमें भूखंडों का आवंटन वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजनीतिज्ञों को किया गया था।
इसके बाद से करीब 80 सहकारी आवास समितियों जांच के घेरे में आ गई हैं। इसमें से अधिकतर बेंगलुरु में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने महंतेश की मौत पर उनके परिजनों से दुख प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
''aisa dushwaar hua sach ki himayat karna--jaise talwaar ke saaye men ibadat
By S.J.Akhtar (20th-May-2012 06:36:PM)
इसको रोकिये , यह हमारे विश्वाश और नियम कानून को मानने के आदत को ख़त्म कर देगा
By संजय प्रकाश श्रीवास्तव (20th-May-2012 04:30:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
