मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका
अमिताभ नहीं चाहते कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं: जया
भदोही, एजेंसी
First Published:10-12-12 03:45 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने कहा है कि वह कभी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उनके पति अमिताभ बच्चन ऐसा नहीं चाहते।
जया ने संवाददाताओं से बातचीत में वर्ष 2014 में भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा मैं लोकसभा चुनाव कभी नहीं लड़ूंगी, क्योंकि अमित जी नहीं चाहते कि मैं लोकसभा का चुनाव लड़ूं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे हालात बने तो अमिताभ उनसे घर में ही रहने के लिये कहेंगे।
गौरतलब है कि जया ने भदोही को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित करने में मदद करने का ऐलान किया है, लिहाजा ऐसे में उनके इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही थीं।
सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह के पार्टी में वापस लौटने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर जया ने हंसते हुए कहा कि वह एक बंद अध्याय हैं। एक सितारा था जो डूब गया।
साथ ही जया ने कहा कि जो लोग एफडीआई की हिमायत कर रही सरकार की संसद में जीत के लिये सपा और बसपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वे जान लें कि एफडीआई का समर्थन सिर्फ बसपा ने किया था। सपा सदस्य तो विरोध में सदन से बाहर निकल गये थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
