खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
मैं पीएम पद की दौड़ में शामिल नहीं: मुलायम
लखनऊ, एजेंसी
First Published:02-12-12 02:22 PM
Last Updated:02-12-12 03:00 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि वह देश के अगले प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के साथ यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह देश के अगले प्रधानमंत्री के पद के दावेदार हैं, कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री पद का भी दावेदार नहीं था। परिस्थितियां ऐसी बनी कि मैं मुख्यमंत्री बन गया।
तिवारी ने इस मौके पर सपा में शामिल होने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह तो पहले से ही समाजवादी हैं और अर्से से समाजवाद के अनुगामी हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस से उनका मोहभंग हो चुका है, तिवारी ने कहा ऐसा सवाल मत पूछिये जिनका उत्तर देने में कठिनाई हो। तिवारी ने कहा नेताजी (मुलायम) को किसी सहारे की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि यह देश का नेतृत्व करें और देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़े। तिवारी ने वर्ष 2014 में होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ने की सम्भावना से भी इनकार किया और कहा मैं 88 वर्ष का हो चुका हूं। वर्ष 2014 में 90 के करीब पहुंच जाऊंगा। ऐसी अवस्था में चुनाव लड़कर क्या करूंगा। तिवारी ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की दोबारा हिमायत की। हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या वह एफडीआई का विरोध कर रहे सपा प्रमुख को इसके पक्ष में लाने के लिये मनायेंगे, कांग्रेस नेता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देशहित में जो भी होगा, उसे जरूर करेंगे। यादव ने एक सवाल पर कहा कि वह आगामी चार दिसम्बर को संसद में एफडीआई पर होने वाली बहस में हिस्सा लेंगे। जहां तक मतविभाजन का सवाल है तो उस बारे में संसदीय दल की बैठक में तय किया जाएगा। तिवारी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की सम्भावनाओं के बारे में कहा कि इस विषय में तो भविष्य बताएगा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल