फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा, बसपा ने अपनी कलई खुद खोली: भाजपा

सपा, बसपा ने अपनी कलई खुद खोली: भाजपा

भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि एफडीआई पर अपने रुख से कलाबाजी खाकर सपा और बसपा ने अपनी कलई खुद ही खोल दी...

सपा, बसपा ने अपनी कलई खुद खोली: भाजपा
Fri, 07 Dec 2012 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि एफडीआई पर अपने रुख से कलाबाजी खाकर सपा और बसपा ने अपनी कलई खुद ही खोल दी है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने यहां कहा कि एफडीआई के खिलाफ पहले भारत बंद में शामिल होकर और अब संसद के दोनों सदनों में इसी मुद्दे पर सरकार और एफडीआई के पक्ष में मतदान करने वाले सपा और बसपा को जनता के सामने यह बताना होगा कि उन्होंने इस मुद्दे पर कलाबाजी क्यों खाई और हम भी इन दोनों को इतनी आसानी से निकल जाने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर जोड़-तोड़ करके विजयी हुई है। अगर आप राज्यसभा में विभिन्न दलों के एफडीआई पर व्यक्त किए गए विचारों को देखें तो पाएंगे कि उच्च सदन का बहुमत उसके विरुद्ध है।

नायडु ने कहा कि सरकार ने आज संख्या भले ही जुटा ली है, लेकिन मुझे विश्वास है कि उन्हें इसका अच्छा सबक मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें