फोटो गैलरी

Hindi NewsPHOTO नदियां उफान पर, पहाड़ों से चट्टान खिसके, उज्जैन में कई मंदिर डूबे

PHOTO नदियां उफान पर, पहाड़ों से चट्टान खिसके, उज्जैन में कई मंदिर डूबे

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने कहर दिखाया है। कई राज्यों की सभी नदियां जहां उफान पर हैं वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खल और चट्टान खिसकने का सिलसिला जारी है। photo1 मध्य प्रदेश के...

PHOTO नदियां उफान पर, पहाड़ों से चट्टान खिसके, उज्जैन में कई मंदिर डूबे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Jul 2015 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने कहर दिखाया है। कई राज्यों की सभी नदियां जहां उफान पर हैं वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खल और चट्टान खिसकने का सिलसिला जारी है। photo1

मध्य प्रदेश के उज्जैन, इंदौर और भोपाल शहरों में लगातार बारिश से शहर के कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। वहीं भूस्खलन के कारण मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे एक महीने में दूसरी बार बंद करना पड़ा है। झारखंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के कारण कई शहरों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। photo2

उज्जैन में कई मंदिर डूबे
मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश से क्षिप्रा नदी में भयानक बाढ़ के कारण शहर के कई मंदिर डूब गए हैं। यहां सिर्फ 15 घंटों में 11 इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश कई इलाकों में कहर बन गई। photo3

क्षिप्रा नदी रामघाट के आसपास उफान पर है। नदी के तट पर स्थित कई मंदिर डूब गए हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। रेल की पटरियोंे को भी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। इंदौर और भोपाल शहर के भी कई इलाके बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो गए हैं। बारिश के कारण रायसेन-विदिशा मार्ग पर बेतवा नदी उफान पर है और पुल पर पानी होने के कारण आवागमन पूरी तरह रुक गया है। photo4

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें