UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
भारत से सम्बंधों को प्रगाढ़ बनाना प्राथमिकता: पुतिन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:24-12-12 06:43 PM
Last Updated:24-12-12 09:34 PM
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि नई दिल्ली का वाकई में एक अनोखा विशिष्ट और गौरवान्वित चरित्र है। इसके साथ ही उन्होंने व्यापार व रक्षा सहयोग तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों में राय-मशविरे को बढ़ावा देने की आशा जाहिर की।
पुतिन, सोमवार तड़के दिनभर के दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने समाचार पत्र द हिंदू में प्रकाशित एक लेख में कहा है कि भारत के साथ मित्रता और सहयोग को प्रगाढ़ बनाना हमारी विदेश नीति की शीर्ष प्राथमिकताओं में है और अब मैं कह सकता हूं कि उनका (भारत) वाकई में अनोखा विशिष्ट और गौरवान्वित चरित्र है।
पुतिन ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार वैश्विक संकट के असरों से उबर चुका है, और उन्हें उम्मीद है कि 2012 में द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर और 2015 तक 20 अरब डॉलर का आंकड़ा छू लेगा।
पुतिन ने कहा कि तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु विद्युत संयंत्र उनके आपसी सहयोग का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत में नए परमाणु विद्युत संयंत्रों के निर्माण पर हमारी व्यवस्था का क्रियान्वयन निकट भविष्य में शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच साझेदारी की रणनीतिक प्रकृति के परिणामस्वरूप हमारे बीच असाधारण स्तर का सैन्य व तकनीकी सहयोग बना है। उन्होंने कहा है कि इसके परिणामस्वरूप मात्र सैन्य उत्पादों की खरीददारी ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि आधुनिक हथियारों का संयुक्त विकास और नियमसम्मत उत्पादन भी होना चाहिए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
